भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना

रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत मलिक का जन्मदिन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा अत्यंत सादगी, आत्मीयता और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कुमार दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह यादव, अधिवक्ता रसिक चंदेल, प्रवीण त्रिपाठी, प्रेम नारायण मौर्य, फूल सिंह यादव, मुकेश साहू, मनीष पाण्डेय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत मलिक को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके सम्मान में स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके विधिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की। पूरे आयोजन में आत्मीयता और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता अभिजीत मलिक अपनी सरलता, सौम्य व्यवहार, विधिक ज्ञान एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के कारण अधिवक्ता समाज में विशेष पहचान रखते हैं। उनके व्यक्तित्व से युवा अधिवक्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अभिजीत मलिक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी न्याय, समाज सेवा और अधिवक्ता हितों के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।



