Home Blog माहवारी स्वच्छता पर बालिकाओं को जागरूकता का पाठ, 53 छात्राओं को वितरित...

माहवारी स्वच्छता पर बालिकाओं को जागरूकता का पाठ, 53 छात्राओं को वितरित किए सेनेटरी पैड

0

रायगढ़ / जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवानी शंकर षडंगी हायर सेकेंडरी स्कूल, राजापारा में स्वच्छता एवं माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से दसवीं तक की 53 बालिकाओं ने भाग लिया। बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान आवश्यक सावधानियों और स्वच्छता संबंधी व्यवहार की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि किशोरावस्था में माहवारी शुरू होना एक सामान्य शारीरिक परिवर्तन है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, समय पर पैड बदलने, हाथों की स्वच्छता और इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही माहवारी को लेकर झिझक एवं गलत धारणाओं से बचने और किसी परेशानी की स्थिति में माता-पिता, शिक्षक या स्वास्थ्यकर्मी से बात करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को नियमित हाथ धोने, शरीर एवं कपड़ों की स्वच्छता रखने तथा स्वच्छ पानी का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी गई। माहवारी स्वच्छता के तहत सभी 53 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूनम पाण्डेय एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here