Bhatapara rural police station arrested a person selling liquor illegally near village Machabhat drain.

आरोपी से 3520 कीमती मूल्य का 32 पाव 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला शराब एवं एक स्कूटी होण्डा कंपनी का क्रमांक CG 04 M 0432 क़ीमती 40000 को किया गया जप्त
सौरभ बरवाड़@भाटापारा – अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश सिंह ठाकुर एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 18-03-2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से प्रआर0 गिरीश टंडन आरक्षक गौरीशंकर कश्यप, अजय साहू, की पुलिस टीम द्वारा ग्राम माचाभाट नाला के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 3520 कीमती मूल्य का 32 पाव 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला शराब एवं एक स्कूटी होण्डा कंपनी का क्रमांक CG 04 M 0432 किमती 40000 को किया गया जप्त आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 174/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम
01. नोहर चक्रधारी पिता सालिकराम चक्रधारी उम्र 32 साल साकिन रोहरा थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा



