LG took big action on Delhi Women Commission, 223 employees were furloughed, LG said – appointment was made against the rules
दिल्ली महिला आयोग पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। एलजी ने महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को छुट्टी दे दी। एलजी के आदेश के बाद इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

बता दें कि इन सभी कर्मचारियों की नियुक्ति दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने की थी। आरोप है कि स्वाति मालीवाल ने नियमों के विरुद्ध जाकर बिना अनुमति के इन कर्मचारियों की नियुक्ति की थी।
क्या है आदेश में
दरअसल, आदेश में दिल्ली महिला आयोग एक्ट का हवाला दिया गया है, जो कहता है कि आयोग में सिर्फ 40 पद ही स्वीकृत हैं और DCW के पास ठेके पर कर्मचारी रखने का अधिकार नहीं है. दिल्ली महिला आयोग डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर की तरफ से जारी इस आदेश में ये भी कहा गया है कि नई नियुक्तियों से पहले जरूरी पदों का कोई मूल्यांकन नहीं हुआ था और न ही अतिरिक्त वित्तीय बोझ की अनुमति ली गई थी. बता दें कि फरवरी 2017 में तत्कालीन उपराज्यपाल को सौंपें गए इंक्वायरी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है.
कौन हैं स्वाति मालीवाल जिन पर लगा आरोप
स्वाति मालीवाल, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन हैं. जनवरी महीने में उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया. जिसके बाद से दिल्ली महिला आयोग में चेयरमैन का पद खाली है. आरोप लग रहे हैं कि स्वाति मालीवाल के चेयरमैन पद पर रहते हुए ये भर्तियां नियमों की अनदेखी करके की गई हैं.



