Home Blog Rakhi Sawant Hospital Admit: रातों-रात राखी को अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती…दिल...

Rakhi Sawant Hospital Admit: रातों-रात राखी को अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती…दिल की बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस को अस्पताल में देखकर लोग हुए शॉक

0

Rakhi Sawant Hospital Admit: Rakhi had to be admitted to the hospital overnight… People were shocked to see the actress suffering from heart disease in the hospital.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी हरकतों से लोगों को हंसाने का काम करती हैं। राखी हर बार कुछ ऐसा कर देती हैं, जिस वजह से वह लोगों के बीच खुद ब खुद चर्चा का हिस्सा बन जाती हैं। कुछ लोग राखी सावंत को ट्रोल करते हैं, लेकिन कुछ एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी करते हैं। वहीं, अब राखी सावंत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। राखी सावंत की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है और इसी वजह से एक्ट्रेस को रातों-रात अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। एक्ट्रेस इमजेंसी वार्ड में भर्ती हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है। अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था।

Ro.No - 13672/140

बता दें, लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबाई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिकटॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। याद दिला दें, एक्ट्रेस आखिरी बार ‘बिग बॉस मराठी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

राखी की तस्वीर देख दंग हुए फैंस

जानकारी की अनुसार हाल ही में दुबई से मुम्बई लौटी राखी सांवत दिल की गम्भीर बीमारी से जूझ रही हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि राखी को असल में क्या परेशानी हुई है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वायरल हो रहे फोटोज में राखी सावंत को अस्पताल के बिस्तर पर आंख बंद करके सोते हुए देखा जा सकता है। राखी सावंत की अस्पताल से सामने आई फोटोज को देखकर फैंस दंग रह गए हैं।

Rakhi Sawant को क्या हुआ?

रिपोर्ट के अनुसार Rakhi Sawant से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई थी। राखी ने बातचीत के दौरान उन्होंने बताया है कि, उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हुई है और वो अभी बात नहीं कर सकतीं। मुझे 5-6 दिनों तक आराम की जरूरत है। राखी का कहना है कि उन्हें प्राइवसी और टाइम की जरूरत है। बहरहाल राखी ने ये नहीं बताया कि उनका इलाज किस अस्पताल में चल रहा है। वहीं राखी के घरवालों की तरफ उनकी बीमारी को लेकर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यूजर्स कर रहे दुआएं

अस्पताल से आई राखी सावंत की फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है जिसे लेकर राखी के फैंस बेहद हैरान हो गए हैं और उनकी सलामती की दुआएं मांगने लगे हैं। राखी की वायरल हो रही तस्वीर पर एक यूजर ने लिखते हैं, ‘यार जैसी भी है वो एक अलग बात है, लेकिन अस्पताल में कोई न जाए।’ वहीं कई यूजर्स को इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि राखी सांवत सच में अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों को शक है कि ये चीज ड्रामा भी हो सकती है। यूजर्स का कहना है कि, कल ही राखी चहकती हुई मुंबई में घूमती दिखी थीं, आज उनका ये हाल होना काफी शॉकिंग बात है।

राखी सावंत की हालत है गंभीर

राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है। अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था।

पुराने पति के साथ हो रही थीं स्पॉट

बता दें, लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबाई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिकटॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। याद दिला दें, एक्ट्रेस आखिरी बार ‘बिग बॉस मराठी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here