Home Blog Bihar News: प्रेम विवाह के विवाद में पकड़कर लायी थी पुलिस ,...

Bihar News: प्रेम विवाह के विवाद में पकड़कर लायी थी पुलिस , अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत, मचा बवाल;

0

Bihar News: Police caught them in love marriage dispute, brother-in-law and sister-in-law died in police custody in Araria, created ruckus;

अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजा साली की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जमकर बवाल हो रहा है। 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेर लिया है और आगजनी की है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस गोलियां चला रही है।
लोग थाने से जीजा और नाबालिग साली के शवों को नहीं निकालने दे रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले युवक ने 14 वर्षीय साली को भगाकर शादी कर ली थी। दोनों साथ ही रह रहे थे। उसने पहली पत्नी और एक बच्चे को छोड़ दिया था।
घटना के बाद लड़की के पिता ने युवक पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी रचाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया था। एक दिन पहले पूर्व पत्नी ने भी थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की मौत हो गई।

Ro.No - 13672/140

पुलिस कस्टडी में कैसे हुई मौत?

ताराबाड़ी थाना में प्रेम प्रसंग के मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति व उसकी नाबालिग साली की मौत हुई है. लोग पुलिस द्वारा पिटाई करने की बात कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या से जोड़कर के भी बात कर रहे हैं. पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. सूचना मिलते ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं.

अपनी नाबालिग साली से शादी करके रह रहा था जीजा

जानकारी मुताबिक दो दिन पूर्व ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पंच अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की 14 वर्ष की नाबालिक पुत्री से उसके जीजा ने ही शादी कर ली. उसका जीजा ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के ही तरोना गांव निवासी रमानंद सिंह का पुत्र मिट्ठू सिंह है जो अपनी साली से शादी करके उसे पत्नी की तरह घर में रख रहा था.

थाना लेकर आयी थी पुलिस

नाबालिक मृतिका चंदनी कुमारी व उनके प्रेमी जीजा को पुलिस गुरुवार दोपहर तरोना गांव से गिरफ्तार कर थाना ले गयी थी. अब दोनों की मौत थाने में हो गयी. बता दें कि प्रेमी मिट्ठू की पहली शादी मृतिका चंदन की बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here