Hemant Soren: Hemant Soren will again become the Chief Minister of Jharkhand, will soon take oath as CM
Jharkhand New CM Hemant Soren : हेमंत सोरेन रांची में आईएनडीआईए विधायकों के साथ मीटिंग (Hemant Soren Meeting) कर रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand New CM Hemant Soren) बनेंगे। मीटिंग में उन्हें गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

घोषणा के बाद वह जल्द ही सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं। हालांकि, वह आज शाम रांची आ जाएंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर हेमंत सोरेन को मिल सकती है. जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है.
8 बजे इस्तीफा दे सकते हैं चंपई सोरेन
सूत्रों ने कहा कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया है.
‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला लिया गया है.’ सूत्रों की मानें तो सीएम चंपई सोरेन आज देर शाम करीब 8 बजे अपना इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने झारखंड गठबंधन के सभी विधायकों और मंत्रियों को राजभवन जाने के लिए 7 बजे तैयार रहने को कहा है.
हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
पांच महीने बाद जेल से बाहर आए हैं हेमंत
अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड राज्य के 13वें मुख्यमंत्री होंगे. बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए.
हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी. 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.
सत्यानंद भोक्ता का बड़ा दावा
इधर, दैनिक जागरण से बात करते हुए चतरा से राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खुलासा किया है कि बैठक में हेमंत सोरेन का एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।
उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। इसके बाद चंपई सोरेन (Champai Soren Resign) पद से त्यागपत्र देंगे। चंपई सोरेन के त्यागपत्र के बाद हेमंत सोरेन नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। उन्होंने दावा किया कि मंत्रियों की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है।



