Home छत्तीसगढ़ एयर गन दिखा शराब दुकान में लूट की कोशिश हुई नाकाम

एयर गन दिखा शराब दुकान में लूट की कोशिश हुई नाकाम

0

 

जांजगीर–चांपा। जांजगीर–चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ससहा में स्थित शराब दुकान में रविवार की रात 9 बजे के आसपास तीन बाइक सवार युवकों ने बंदूक के नोक में लूट की कोशिश को अंजाम दिया है,शराब भट्टी में मौजूद स्टाफ की सक्रियता एवं सूझबूझ से लूट की कोशिश नाकाम हो गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

Ro.No - 13672/140

ग्राम ससहा के कोसिर और ससहा के मध्य गांव के बाहर शराब की दुकान स्थित है। रात 9 बजे के करीब बाइक में सवार तीन नकाबपोश युवक शराब भट्ठी में पहुंचे और बंदूक की नोक पर शराबभट्ठी में लूट की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठी के कर्मचारी सतर्क हो गए और नकाबपोश युवकों की हरकतों को देखकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने हाथापाई करते हुए लूट की कोशिश की। इस बीच फायर भी हुआ लेकिन हाथ दरवाजा में फंसे होने के कारण दिवाल में गोली लगी और स्टाफ के हल्ला गुल्ला होने पर लुटेरे भाग निकले।

शराब भट्ठी के कर्मचारियों ने मामले की रिपोर्ट पामगढ़ थाने में दर्ज कराई है । इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल लुटेरों की तलाश में जुट गई और सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

पूर्व में भी 31 जुलाई और 20 अगस्त को चोरों ने भट्टी में चोरी को अंजाम दिया था। उसके बाद फिर शराब दुकान में तीसरी बार बंदूक की नोक पर लूट करने का असफल प्रयास किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 398, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपीयों की तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here