Home छत्तीसगढ़ अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वाधान में होगा युवक युवती एवं...

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वाधान में होगा युवक युवती एवं परित्यता परिचय सम्मेलन

0

बिलासपुर -अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने समाज के अविवाहित युवक युवती तथा कात्यायनी एवं परित्यकता सदस्यों के परिचय सम्मेलन के लिए राजधानी रायपुर में 18 दिसंबर को समता कॉलोनी स्थित भवन में परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है । इसके लिए रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर में आयोजित बैठक में सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के सदस्यों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा । सेवा समिति के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि

Ro.No - 13672/140

” हम हर साल इस कार्यक्रम को आयोजित करते हैं और इसके पीछे का हमारा उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के परिजनों को एक दूसरे से परिचित कराना है ताकि वह एक दूसरे को भली-भांति जान सकें और विवाह के बंधन में बंध सके । इसमें हम अविवाहित युवक युवती के साथ कात्यायनी एवं परित्यक्ता बहनों को भी पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहित करते हैं ताकि वह भी सुखमय भविष्य हासिल कर सकें।” बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी , पंडित जागेश्वर प्रसाद अवस्थी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एस के शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती चित्रा तिवारी , संजय तिवारी,हरि ओम दुबे,अनिल शर्मा, संतोष शुक्ला,श्रीमती मीरा शर्मा, श्रीमती कल्याणी तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी तिवारी, मुकेश जोशी, प्रांशु तिवारी आदि उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here