Inspiring initiative of Narendra Rateria: Two-day free health camp organized on 27-28 May for nerve diseases
दीनदयाल रतेरिया बगीचा में होगा आयोजन, जबलपुर के सुप्रसिद्ध वैदिक नस चिकित्सक करेंगे जांच, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की होगी समग्र जांच व उपचार

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी नरेंद्र रतेरिया की अभिनव पहल पर रायगढ़ के दीनदयाल रतेरिया बगीचा, जो आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के समीप, बड़े रामपुर नगरवन गार्डन के सामने स्थित है, में 27 और 28 मई 2025 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य नसों से जुड़ी जटिल समस्याओं का वैदिक पद्धति से निदान कर आमजन को राहत पहुंचाना है। यह शिविर पूज्य पिताजी स्व. दीनदयाल रतेरिया की प्रेरणा से आयोजित हो रहा है।
शिविर का समय
27 मई: दोपहर 12:15 बजे से रात 8:00 बजे तक
28 मई: सुबह 10:15 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक
जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेगी विशेष मौजूदगी
इस शिविर में जबलपुर स्थित ‘निरोगा धाम’ के प्रसिद्ध नस विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी। ये विशेषज्ञ नस, घुटना, लकवा, रीढ़, कमर, पीठ, गठिया, तथा बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं के लिए विशेष योग्यता रखते हैं।
जिन समस्याओं की होगी जांच व उपचार:
वयस्कों में गठिया, आर्थराइटिस, स्लिप डिस्क, साइटिका, नसों का दबना, पुरानी चोट, हर्पिस के बाद नसों का दर्द, रीढ़ की हड्डी का तिरछापन, पैरों में झुनझुनी, कूल्हा व कंधे का दर्द, जबड़ा न खुलना, स्तनों व शरीर के अन्य भागों में गांठें आदि।
बच्चों मे मानसिक व शारीरिक कमजोरी, हाथ-पैर का तिरछापन, सेरेब्रल पाल्सी, कम सुनना, कम देखना, देरी से शारीरिक विकास, एड़ी उठाकर चलना आदि।
नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें आने वाले हर मरीज की प्राचीन वैदिक पद्धति से समग्र जांच कर उचित मार्गदर्शन एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। यह सेवा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और निष्ठा का प्रतीक है।
नगरवासियों से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए शिविर में पहुंचकर जांच करवाएं।
स्थान:
दीनदयाल रतेरिया बगीचा, मैन रोड, बड़े रामपुर, नगरवन गार्डन के सामने, रायगढ़
तिथि: 27 और 28 मई 2025
समय: 27 मई – 12:15 PM से 8:00 PM |
28 मई – 10:15 AM से 4:00 PM




