Sudden demise of Headmaster Sudarshan alias Mutu Malakar, wave of mourning in the village
रायगढ़। ग्राम कोड़ासियां के गौटिया परिवार के सुदर्शन उर्फ़ मुटू मालाकार (प्रधान पाठक, छापरपानी विद्यालय) का 26 नवंबर की देर रात लगभग 11 बजे मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका उपचार मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल रायगढ़ में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार 27 नवंबर 2025 की सुबह 11 बजे उनके गृह ग्राम कोड़ासिया में किया गया।

सुदर्शन मालाकार अपने सरल स्वभाव और ग्राम हितैषी विचारों के लिए जाने जाते थे। ग्राम कोड़ासिया के विकास और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनका विशेष योगदान रहा।
बताया गया कि वे अधिवक्ता अभय पटेल तथा विनोद पटेल के भतीजे थे। सुदर्शन मालाकार के अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
ग्रामवासी, परिजन और परिचितजनों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है तथा ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।



