Home Blog छत्तीसगढ़ : देर रात घूमने निकले थे युवक-युवती, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन...

छत्तीसगढ़ : देर रात घूमने निकले थे युवक-युवती, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में दोनो की हुई मौत

0
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई।
  • दोनों बाइक पर सवार होकर एयरपोर्ट घूमने जा रहे थे।
  • इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना माना थाना क्षेत्र की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार माना थाना कैंप क्षेत्र की घटना है। कवर्धा निवासी अमन तिवारी (22) यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। सेक्टर 2 डीडी नगर रायपुर निवासी आडिजा पोद्दार (21) के साथ रात करीब डेढ़ बजे घूमने निकले। इस दौरान पीटीएस माना चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को इसकी रात में ही सूचना दे दी गई।

Ro.No - 13672/140

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here