चीन के बेहद करीबी माने जाने वाले देश पाकिस्तान में मंगलवार को चीनी नागरिकों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया।
एक आत्मघाती बम हमले में छह चीनी नागरिकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी जिसके बाद भीषण धमाका हुआ। जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें कई चीनी नागरिक सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एन्य नागरिक की भी मौत हुई है। हमले को लेकर चीन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हमले की जिम्मेदारी भी किसी ने नहीं ली है।

मौके पर दिख रही जली हुई कार
बताया जा रहा है कि चीनी इंजीनियरों का काफिला इस्लामाबाद से चला था, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दासू शिविर के रास्ते से गुजर रहा था. इसी दौरान आत्मघाती हमलावर द्वारा उनके काफिले को निशाना बनाया गया. फिलहाल, इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विजुअल में मौके पर एक जली हुई कार दिख रही है, वहीं घाटी में से भी तेज धुआं निकलता नजर आ रहा है.



