What is the right age to become a mother? Let us know about the right age to become a mother.
आजकल की मॉर्डन लाइफस्टाइल और कैरियर के कारण लड़का हो या लड़की पैसा के पीछे भाग रहे हैं. करियर बनाने और पैसा कमाने की लंबी रेस में भागने के चक्कर में फैमिली, बच्चा का कॉन्सेप्ट सेकेंडरी हो गया है. ऐसे में सवाल ये है कि पेरेंट्स बनने की सही उम्र क्या है? क्या आपने देर तो नहीं कर दी..

मातृत्व की उम्र क्या है?
तकनीकी रूप से एक बहुत ही व्यक्तिगत सवाल है. चिकित्सीय तौर पर हर स्त्री की अपनी अलग-अलग मुश्किलें होती हैं.
उन्होंने बताया, ”35 की उम्र के बाद मां बनने में काफ़ी मुश्किलें आती हैं. इसलिए 25 से 35 साल के बीच के दस साल का सही समय होता है. 35 की उम्र के बाद गर्भवती होने की कोशिश करना बहुत मुश्किल होता है. आजकल शादियां देर से होती हैं.”
“लड़कियों को बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है. उन्हें अपनी प्रजनन क्षमता का परीक्षण कराते रहना चाहिए. एएमएच (एंटी मुलेरियन हार्मोन) नामक एक परीक्षण है जो अंडों की संख्या को दर्शाता है. यदि यह कम है, तो जोख़िम है. इसलिए लड़कियों को सावधान रहना चाहिए.”
नागपुर के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चैतन्य शेंबेकर के अनुसार मां बनने की सही उम्र 25 से 30 है. वह कहते हैं, ”हमारे पास आईवीएफ़ के लिए आने वाले मरीज़ों का ओवेरियन रिज़र्व 30 साल की उम्र तक कम हो जाता है. 32 साल की उम्र तक तो वे बहुत कम हो जाते हैं.”
बच्चे पैदा करने की क्षमता को कैसे प्रभावित करती है उम्र?
महिलाएं लगभग 20 लाख अंडे के साथ पैदा होती हैं. 37 की उम्र आने तक एक महिला के पास सिर्फ 25 हजार अंडे ही बचते हैं. और 51 साल की उम्र आने-आने तक सिर्फ 1 हजार अंडे बचते हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक जैसे-जैसे किसी महिला की उम्र बढ़ती है उनमें अंडों की गुणवत्ता भी कम होती जाती है. जैसे-जैसे लड़की बड़ी होती है उनके अंदर बच्चा पैदा करने की शक्ति कम होने लगती है. जैसे एंडोमेट्रियोसिस और ट्यूबल बीमारी भी बढ़ने लगती हैं. आपकी प्रजनन क्षमता लगभग 32 वर्ष की आयु में धीरे-धीरे कम होने लगती है. 35 से 37 वर्ष के बीच किसी भी औरत की प्रजनन क्षमता अधिक तेज़ी से कम होने लगती है. बढ़ती उम्र के साथ प्रेग्नेंट होने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 30 के बाद कई महिलाओं को उन्हें इनफर्टिलिटी का सामना भी करना पड़ता है. जिन महिलाओं की उम्र 30 या 32 है और वह प्रेग्नेंसी का सोच रहे हैं और 6 महीने के प्रयास बाद भी आप गर्भवती नहीं होती हैं तो आपको डॉक्टर से कन्सल्ट करना चाहिए.



