Home Blog जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने...

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए देने वाले वाहन मालिकों/पालकों पर की गई करवाई

0

District Balodabazar-Bhatapara Police launched a special campaign and took action against vehicle owners/guardians who allowed minor children to drive.

सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार- दिनांक 21.07.2024 को सड़क मार्ग में नाबालिक वाहन चालकों की चेकिंग कर उन्हें वाहन देने वाले 07 पालक/वाहन मालिक के ऊपर कार्यवाही कर ₹12,000 समन शुल्क वसूल किया गया*

Ro.No - 13672/140

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु नाबालिक बच्चों को अपने वाहन चलाने के लिए देने वाले पालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 21.07.2024 को यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में वाहन चलाते हुए नाबालिक बच्चों की चेकिंग कर 07 वाहनों को पकड़ा गया। कार्यवाही में इन सभी नाबालिक बच्चों के पालकों/वाहन मालिक के ऊपर विधिवत चालानी कार्यवाही कर ₹12,000 समन शुल्क वसूल किया गया है, साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार से अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने हेतु नहीं देने का भी हिदायत दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने हेतु देना किसी भी स्थिति में सही नहीं है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमो का पालन करें, पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here