Jungle Safari: 9 wild animals died in Jungle Safari in 51 days, this is the reason for death
रायपुर। नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में 51 दिनों (1 दिसंबर 2023 से20 जनवरी 2024) के बीच कुल 9 वन्य जीवों की मौत हुई है। इनमें 2 काला हीरण व एक चीतल की मौत स्वभाविक है। वहीं, एक नील गाय की मौत प्रसव के दौरान हुई। एक कोटरी अत्यधिक ठंड के कारण दम तोड़ दिया। 2 नील गायों की मौत की वजह आंतरिक चोट बताई गई है। एक चौसिंगा व एक चीतल की मौत निमोनिया के कारण हुई है।
Ro.No - 14097/135


वन मंत्री केदार कश्यप ने यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है। वन मंत्री ने बताया है कि जंगल सफारी में 2 वन्यप्राणी डॉक्टर रखे गए हैं। मंत्री ने यह भी बताया है कि वन्य जीवों के संबंध में जू कीपर्स पहली सूचना वन्यप्राणी डॉक्टरों को देते हैं।




